मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को उत्तर प्रदेश का नया राज्यपाल घोषित किया गया है। इसकी घोषणा महामहिम राष्ट्रपति द्वारा कर दी गई है। इसकी सूचना राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट पर दी गई है।
इसके अलावा, बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन को मध्य प्रदेश का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
वहीं, जगदीप धनखर को पश्चिम बंगाल, रमेश वैश्य को त्रिपुरा, फगु चौहान को बिहार व आरएन रवि को नागालैंड का राज्यपाल बनाया गया है।