भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम के मैनेजर आनंद किशोर पांडेय
लखनऊ। शहर के आनंद किशोर पांडेय श्रीलंका में होने वाली अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट सीरीज में भारत की दिव्यांग क्रिकेट टीम का मैनेजर बनाए गए हैं। डिफरेंटली एबल्ड फेडरेशन फॉर क्रिकेट (डीएएफसी) के महासचिव संतोष कुमार गुप्ता ने इसकी जानकारी दी। प्रतियोगिता में भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम अपना पहला मैच शनिवार को सुबह नौ बजे से खेलेगी। इसके बाद दूसरा मैच भी शनिवार को 2 बजे से खेला जाएगा जबकि सीरीज का आखिरी व तीसरा मैच रविवार को सुबह 10 बजे से खेला जाएगा।