झोपड़ी में मिला बुजुर्ग का शव।
- फोटो : amar ujala
राजधानी लखनऊ के राजाजीपुरम् में एक टैक्सी स्टैंड के पास झोपड़ी में गुरुवार देर रात एक 90 वर्षीय बुजुर्ग ज्ञानी यादव की हत्या कर दी गई। उसका शव क्षत-विक्षत हालत में बरामद हुआ है।
ज्ञानी यादव मूल रूप से अमेठी सुल्तानपुर का रहने वाला है और दो महीने पहले तक सब्जी का ठेला लगाता था।
उसका इकलौता बेटा सागर राम यादव (35) राजाजीपुरम् के रुकुंदीपुर में आलोक यादव के यहां किराए पर रहता है और नशे का आदी ळै।
बेटे ने बताया कि जब वह सुबह चाय लेकर आया तो पिता का शव क्षत विक्षत हालत में मिला।