अवध लेडीज क्लब के ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
लखनऊ। विक्रमादित्य मार्ग स्थित लॉन में अवध लेडीज क्लब लखनऊ की ओर से बुधवार को भजन संध्या आयोजित की गई। इसमें कबीर के दोहे और भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। कुमाऊं कोकिला विमल पंत के हारमोनियम से निकले मधुर सुरों के साथ रीता श्रीवास्तव ने निर्गुण भजन क्यों पानी में मल-मल नहाए, मन की मैल उतारो प्राणी गीत की प्रस्तुति दी। सुरभि दुआ, रीता खन्ना, अमिता शुक्ला, बबिता साहू, रीता सिंह ने खूबसूरत नृत्य पेश किया। ज्योति कौल ने कबीर के जीवन पर प्रकाश डाला। संचालन सचिव मनोरमा मिश्रा ने किया। इस अवसर पर बीना सक्सेना, अपर्णा सिंह, रागिनी अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, चित्रा श्रीवास्तव, किरन दलाल आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
अवध लेडीज क्लब के ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
अवध लेडीज क्लब के ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन