फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के पास पलटा इथेनॉल टैंकर, की जाती रही आग न जलाने की अपील

Tue, 10 Sep 2024 10:18 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर

सार

सीतापुर के सिधौली में एक इथेनॉल टैंकर देर रात अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे एक तरफ के यातायात को रोक दिया गया। इस दौरान लोगों से आग न जलाने की अपील की जाती रही।
विज्ञापन
टैंकर को हटाकर यातायात को सामान्य किया गया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले के सिधौली कस्बे में बिसवां चौराहे के पास इथेनॉल से भरा टैंकर देर रात हाईवे पर पलट गया। टैंकर के पलटने से प्रशासन ने तुरंत  एक साइड के वाहनों को रोक दिया। फायर ब्रिगेड के वाहन तैनात किए गए।

विज्ञापन


इसके अतिरिक्त आबकारी विभाग के अधिकारियों, पुलिस विभाग के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। इस बीच टैंकर में आग लगने के खतरों से जनता को आगाह करने हेतु हाईवे अथॉरिटी के वाहन माइक पर लोगों से आग न जलाने की अपील करते रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 69 हजार शिक्षक भर्ती : दोनों पक्षों को सुप्रीम कोर्ट से न्याय की उम्मीद, अब 23 सितंबर को होगी सुनवाई
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - खत्म हुईं नाराजगी की अटकलें, सीएम योगी से उनके आवास पर मिलीं अर्पणा यादव, प्रतीक भी थे साथ


सुबह 5 बजे पहुंची क्रेन ने टैंकर को बड़ी मशक्कत के बाद सीधा किया। इस दौरान टैंकर पर लगातार पानी की बौछार डालकर उसकी ज्वलंतता को शांत करते रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें