फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सड़क पर टहल रहे बुजुर्ग को बेकाबू वाहन ने रौंदा

Sat, 23 Mar 2024 04:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह सड़क पर टहल रहे बुजुर्ग को बेकाबू वाहन ने रौंद दिया। इससे उसकी मौत हो गई। अतागंज उसरी निवासी कंचन लाल अग्रहरि (65) के घुटनों में दर्द रहता था। इससे प्रतिदिन वह सुबह टहलने सड़क पर जाते थे। सुबह वे रायबरेली-प्रतापगढ़ हाईवे पर टहल रहे थे। गणेशगंज बाईपास के पास बेकाबू वाहन ने उन्हें रौंद दिया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। सीसीटीवी कैमरे के जरिए वाहन का पता लगाया रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें