फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बाग में टहल रहे बुजुर्ग को सांड़ ने पटका, हालत गंभीर

Sat, 20 Sep 2025 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती राम भरोसे यादव।
विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी क्षेत्र के खानपुरमऊ गांव में शुक्रवार सुबह छुट्टा सांड़ ने बुजुर्ग किसान राम भरोसे यादव (70) को पटककर घायल कर दिया। वहह सुबह नाै बजे बाग में टहलने गए थे। स्थानीय किसानों की मदद से परिजनों ने घायल को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें कमर और शरीर के कई अन्य हिस्सों में गहरी चोटें आई हैं। बेटे दिनेश कुमार ने बताया कि बाग में घुसे सांड़ ने कई बार जमीन पर पटका जिससे वे मौके पर ही बेहोश हो गए। उधर, ग्रामीणों में घटना की वजह से नाराजगी है। प्रधान वीरेंद्र यादव ने बताया खेतों में काम करना अब जान जोखिम में डालने जैसा हो गया है। छुट्टा पशुओं से न फसल बचती है, न जान की गारंटी होती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि छुट्टा जानवरों की रोकथाम के लिए जल्द कोई ठोस कदम उठाए जाए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें