रहमान खेड़ा में बनेगा कृषि ड्रोन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस लैब
लखनऊ। राज्य कृषि प्रबंध संस्थान रहमानखेड़ा लखनऊ में कृषि ड्रोन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस लैब की स्थापना की जाएगी। इसके लिए मंगलवार को एमओयू किए गए। राज्य कृषि प्रबंध संस्थान (एसआईएमए ) में यूनिसेड संस्था के सहयोग से अत्याधुनिक ड्रोन आधारित कृषि प्रयोगशाला स्थापित की जा रही हैं, जिसके क्रियान्वयन के लिए संस्थान के निदेशक राजेंद्र कुमार सिंह, सह प्राध्यापक शैलेंद्र कुमार सिंह, अवर अभियंता आकाश कुमार, और यूनिसेड संस्था की रश्मि कुमारी ने समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए। यह पहल उत्तर प्रदेश में स्मार्ट एवं प्रौद्योगिकी आधारित कृषि को प्रोत्साहित करने के लिए किया गया है। राज्य कृषि प्रबंध संस्थान के निदेशक डाॅ. राजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस परियोजना से युवाओं, छात्रों और किसानों को फायदा मिलेगा।