अयोध्या जिले के सहादतगंज बाईपास पर शनिवार सुबह सड़क पर खड़े डीसीएम से गोरखपुर से लखनऊ जा रही एम्बुलेंस टकरा गई।
दर्दनाक हादसे में एम्बुलेंस सवार ड्राइवर, टेक्नीशियन और सहायक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राइवेट एम्बुलेंस ड्राइवर विक्रम कुमार निवासी खैराबाद गोरखपुर में मरीज छोड़कर लौट रहा था।
सहादतगंज बाईपास पर पहुंचे ही थे एक एम्बुलेंस एक खड़े डीसीएम से जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।