अमूल छाछ दो रुपये महंगी
अमूल ने मंगलवार से ‘अमूल छाछ’ को दो रुपये प्रति पैकेट महंगा कर दिया है। नया रेट तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गये। अब ग्राहकों को अमूल छाछ 12 रुपये में मिलेगी, जिसके पैकेट में 500 मिली छाछ होगा। अमूल के शिवम मिश्रा ने बताया कि अभी तक 450 मिली छाछ की कीमत 10 रुपये थी। पैकेट में छाछ को 450 से बढ़ाकर 500 कर दिया गया, जिससे उसकी कीमत 12 रुपये हो गई।