माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। लखनऊ से दरभंगा के लिए नई अमृत भारत ट्रेन रविवार को रवाना होगी। ट्रेन में अभी भी सीटें खाली हैं, इससे यात्री सीटों की आसानी से बुकिंग कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीती 18 जुलाई को दरभंगा से गोमतीनगर के लिए अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। लखनऊ से दरभंगा के लिए 27 से नियमित रूप से चलनी शुरू हो जाएगी। रविवार को ट्रेन नंबर 15562 अमृत भारत एक्सप्रेस गोमतीनगर से सुबह 8:15 बजे चलकर रात 12:35 बजे दरभंगा पहुंचेगी।