फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 27 से चलेगी गोरखपुर दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

लखनऊ। गोरखपुर से दिल्ली के बीच यात्रियों की सुविधा के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस 27 अगस्त से शुरू की जाएगी। इससे वेटिंग के यात्रियों को राहत मिल जाएगी। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि गाड़ी संख्या 15095 गोरखपुर दिल्ली जंक्शन अमृत भारत वीकली ट्रेन 27 अगस्त से प्रत्येक बृहस्पतिवार को गोरखपुर से रात 10:45 बजे चलकर खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद होते हुए दोपहर 12:50 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में 15096 दिल्ली गोरखपुर अमृत भारत वीकली 28 अगस्त से प्रत्येक शुक्रवार को दिल्ली से दोपहर 2:10 बजे चलकर उपरोक्त स्टेशनों से होते हुए सुबह 6:30 बजे गोरखपुर स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें