अमराई वेलफेयर सोसाइटी ने मनाया प्रथम स्थापना दिवस
लखनऊ। अमराई वेलफेयर सोसाइटी का प्रथम स्थापना दिवस रविवार को अमराई स्थित शगुन विहार कॉलोनी के निजी स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आसपास की सोसाइटी के 150 से ज्यादा लोग जुटे और समाज के विकास एवं कल्याण के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सोसाइटी के अध्यक्ष जय तिवारी, क्षेत्रीय पार्षद योगिता यादव, अरविंद यादव, बृजेश यादव, संतोष पाल, सुबोध दुबे, शशांक अग्निहोत्री सहित सोसाइटी के लोग उपस्थित रहे।
अमराई वेलफेयर सोसाइटी ने मनाया प्रथम स्थापना दिवस