लखनऊ। टीएस मिश्रा लॉ स्कूल में आयोजित प्रथम डॉ. शकुंतला मिश्रा स्मृति राष्ट्रीय आलेख लेखन प्रतियोगिता 2025 में एमिटी विश्वविद्यालय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। यह प्रतियोगिता स्वर्गीय डॉ. शकुंतला मिश्रा की स्मृति में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार स्कूल ऑफ लॉ, क्राइस्ट यूनिवर्सिटी दिल्ली के पियूष श्रीवास्तव, द्वितीय पुरस्कार द महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ोदा के भास्कर दत्त और तृतीय पुरस्कार एमिटी लॉ स्कूल, एमिटी यूनिवर्सिटी, लखनऊ कैंपस के अर्क सिंह को मिला। कुलाधिपति सतीश चंद्र मिश्रा और प्रो-कुलाधिपति कपिल मिश्रा ने विजेताओं को बधाई दी है।