आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने अपना कैडर बदलवाने के लिए फिर केंद्र सरकार को पत्र लिखा है और अन्य किसी राज्य में भेजे जाने का आग्रह किया।
अमिताभ ने लिखा कि मुलायम सिंह यादव धमकी प्रकरण के बाद उनके साथ दुश्मनों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। उन्हें तरह-तरह से प्रताड़ित करने के साथ ही कुछ ताकतवर लोगों द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
अमिताभ ने इसके पहले 16 जून 2016 को गृहमंत्रालय में अपने कैडर बदलने के लिए पत्र लिखा था। इसके बाद 22 सितंबर को भी उन्होंने दोबारा अनुरोध किया था।
अमिताभ के अनुसार यूपी कैडर में काम करना अब उनके लिए संभव नहीं है। उन्होंने किसी अन्य केंद्रीय सेवा में तैनाती की मांग की है।