फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नोट जमा होने की तसल्ली के बीच चेहरे पर दिखी परेशानी

Tue, 23 May 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले की 330 बैंक शाखाओं में रोज की अपेक्षा मंगलवार को माहौल कुछ बदला सा रहा। काउंटरों पर सजग अधिकारी और कर्मचारी ग्राहकों पर नजर गड़ा कर यह जानने का प्रयास करते दिखे कि कौन 2000 की नोट एक्सचेंज करने आया और कौन जमा करने। बैंक में दो हजार के नोट जमा करने के लिए आने वाले ग्राहकों के चेहरों पर भी नोट जमा हो जाने की तसल्ली तो दिखी लेकिन बेवजह हो रही परेशानी भी झलकती दिखी। बैंक अफसरों की मानें तो पहले दिन खातों में दो करोड़ से ज्यादा की धनराशि जमा हुई जबकि करीब 10 लाख रुपये एक्सचेंज किए गए।
विज्ञापन

दो हजार के नोट जमा कराने के लिए बैंक के काउंटर पर पहुंचे लोग इस बात को लेकर भी आशंकित दिखे कि न जाने बैंक वाले कब कौन सा सवाल दाग कर नोट जमा करना बंद न कर दे। इस दौरान स्टेट बैंक की सुपर मार्केट व सिटी ब्रांच शाखा में दो हजार का गुलाबी नोट खाते में जमा कराने वालों की भीड़ अन्य बैंकों के मुकाबले ज्यादा रही। मुख्य शाखा में 2000 का नोट जमा करने के लिए अलग से काउंटर खोला गया। स्टेट बैंक में गुलाबी नोटों को खातों में जमा करने और एक्सचेंज कराने के दौरान किसी उपभोक्ता से कोई आईडी नहीं मांगी गयी।
दूसरी तरफ बीओबी, एचडीएफसी समेत अन्य कई बैंकों में आईडी देने के साथ ग्राहकों को फार्म भी भरना पड़ा। इसके चलते ही अन्य बैंकों में एसबीआई के मुकाबले नोट जमा करने व एक्सचेंज करने वालों की भीड़ काफी कम रही। भोजपुर की पीएनबी शाखा में 30 लोगों ने दो हजार कीमत के 90 नोट अपने खातों में जमा किए। नोट बदलने के लिए कोई ग्राहक बैंक शाखा में नहीं पहुंचा। मैनेजर ज्योति शंखवार व अंकित अवस्थी ने बताया कि ग्राहकों को किसी भी स्तर पर समस्या नहीं होने पाएगी।
विज्ञापन


एसबीआई में दो हजार के 10 नोट एक्सचेंज करने आए व्यापारी राजेश अग्रवाल का कहना है कि बैंक में कोई समस्या नहीं आई। आसानी से नोट बदले गए। इसी तरह शिवाजी नगर के रहने वाले अनुभव ने बताया कि आईटीआई के एसबीआई बैंक में दो हजार की तीन नोट जमा की। कोई समस्या नहीं आई। बैंकों में रोज की तरह काम होता रहा।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें