फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi: जमीन चीर कर निकली मूर्ति देख आश्चर्य चकित रह गए थे राजा और मंत्री, 200 साल पूर्व हुई थी स्थापना

Thu, 03 Oct 2024 03:51 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, अमेठी

सार

आज पहले दिन यहां भक्तों ने प्रसाद में टिकरी चढ़ाने के साथ दर्शन पूजन कर मां भवानी का आशीर्वाद लिया। दुर्गन धाम में मां दुर्गा के भव्य मंदिर के साथ ही छोटे बड़े मंदिर हैं। इस मंदिर की स्थापना 200 वर्ष पहले अमेठी राजघराने द्वारा कराई गई थी।
विज्ञापन
दुर्गन भवानी धाम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शारदीय नवरात्र कि शुरुआत हो गई। बृहस्पतिवार को प्रथम दिन गौरीगंज के भवनशाहपुर स्थित दुर्गन भवानी धाम में भक्तों की भारी भीड़ जुटी रही है। इस मंदिर की बड़ी मान्यता है। यहा भक्तों की मुरादें पूरी होती हैं। आज पहले दिन यहां भक्तों ने प्रसाद में टिकरी चढ़ाने के साथ दर्शन पूजन कर मां भवानी का आशीर्वाद लिया। दुर्गन धाम में मां दुर्गा के भव्य मंदिर के साथ ही छोटे बड़े मंदिर हैं। इस मंदिर की स्थापना 200 वर्ष पहले अमेठी राजघराने द्वारा कराई गई थी। 

विज्ञापन


बताया जाता है कि अमेठी के राजा अपनी सीमाओं को देखने निकले थे। उनका पड़ाव भवन शाहपुर गांव के पास था। इस बीच एक पत्थर की मूर्ति स्वत: जमीन चीरकर बाहर आ गई थी। यह देखकर महाराजा भगवान बक्स सिंह सहित उनके सैनिक और मंत्री आश्चर्य में पड़ गए थे। जिसके बाद अमेठी नरेश ने अपने राज्य की दक्षिण पश्चिम सीमा पर मां दुर्गा के नाम पर दुर्गन धाम की स्थापना कराई। इसके बाद यह मंदिर भक्तों का पवित्र तीर्थ स्थल बन गया। अब नवरात्र के साथ हर शुक्रवार और सोमवार यहां पर मेला लगता है। दूरदराज के लोग यहां माथा टेकने आते हैं।

यहां मांगी हर मुराद होती है पूरी
कौडीहार निवासी लवकुश तिवारी कहते हैं कि जो भी भक्त सच्चे मन से माताजी से मुराद मांगता है। वह अवश्यक पूरी होती है। यहां हर दिन लोग अपनी मुरादे लेकर आते हैं। लोगों की मुरादें पूरी होती हमने खुद देखा है। हर दिन यहां पर सैकड़ों लोग आते हैं और माता रानी को प्रसाद चढ़ाते हैं। पुजारी राजेंद्र महाराज ने बताया कि यह मंदिर बहुत ही प्राचीन है। यहां की नीर बहुत प्रसिद्ध है। दूर दूर से भक्त यहां मां का आशीर्वाद लेने आते हैं। मां भवानी सभी की मनोकामना पूरी करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें