फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi : हिज्बुल्लाह संगठन के समर्थन में जुलूस निकालने के विरोध में उतरे पीठाधीश्वर, वीडियो जारी कर दिया बयान

Thu, 03 Oct 2024 04:21 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

सार

जायस कस्बे में दो दिन पूर्व अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने इस्राइली हमले में मारे गए हिज्बुल्लाह कमांडर हसन नसरल्लाह के समर्थन में नारेबाजी करते हुए कैंडल मार्च निकाला था। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आठ लोगों को जेल भी भेजा है।
विज्ञापन
पीठाधीश्वर मौनी बाबा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी में जायस कस्बे में अल्पसंख्यक समुदाय द्वारा दो दिन पूर्व हिज्बुल्लाह कमांडर के समर्थन में निकाले गए कैंडिल मार्च को लेकर सगरा आश्रम के पीठाधीश्वर नाराज हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार को वीडियो जारी कर नाराजगी जताई है और बिना अनुमति जुलूस निकालने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


दरअसल जायस कस्बे में दो दिन पूर्व अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने इस्राइली हमले में मारे गए हिज्बुल्लाह कमांडर हसन नसरल्लाह के समर्थन में नारेबाजी करते हुए कैंडल मार्च निकाला था। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आठ लोगों को जेल भी भेजा है। इसी मामले को लेकर बृहस्पतिवार को सगरा आश्रम के पीठाधीश्वर मौनी बाबा का एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो जरिए उन्होंने इस मामले में नाराजगी जताई है। 

ये भी पढ़ें -  जमीन चीर कर निकली मूर्ति देख आश्चर्य चकित रह गए थे राजा और मंत्री, 200 साल पूर्व हुई थी दुर्गन भवानी धाम की स्थापना
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बड़ा आदेश... सरकारी कर्मियों ने न किया ये काम तो माने जाएंगे गैरहाजिर; दफ्तर में नहीं मिलेगी एंट्री


मौनी महाराज ने वीडियो जारी कर कहां कि जो आतंकवादी संगठन है। उसके समर्थन में यहां के लोग जुलूस निकल रहे हैं। इससे स्पष्ट हो रहा है कि जो आतंकवादी संगठन के लोग बैठे हैं, उनके गुर्गे यहां निवास कर रहे हैं। इस प्रदर्शन से यह लगता है कि यहां पर एक जिहादी माहौल पैदा करने की कोशिश की जा रही है। मौनी महाराज ने कहा कि घटना से लोगों में भय है और मैं प्रशासन से और सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग करता हूं। ऐसी कार्रवाई की जाए कि दोबारा इस कार्य को करने का दुस्साहस कोई भी न कर पाए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें