लखनऊ। 12वीं ला-मार्टीनियर जिला फुटबॉल लीग में एएमसी रिकॉर्ड और अवध यूनाइटेड ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। बेकर्स ग्राउंड पर खेले गए पहले प्री-क्वार्टर फाइनल में एएमसी रिकॉर्ड के विजय ने 14वें मिनट में पहला गोल दागा। इसके बाद 27वें मिनट में वार्ते ने दूसरा गोल कर बढ़त 2-0 कर दी। खेल के 54वें मिनट में एस. रॉय ने तीसरा गोल कर टीम की 3-0 से जीत पक्की कर दी। दूसरे मुकाबले में अवध यूनाइटेड और वॉल्व्स के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। मुकाबले के 59वें मिनट में श्रेष्ठ ने गोल कर अवध यूनाइटेड एफसी को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसकी बदौलत अवध यूनाइटेड ने जीत दर्ज की।