फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एंबुलेंस स्टाफ नहीं जांच पाया बीपी, प्रशिक्षण के निर्देश

Mon, 25 Aug 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बसखारी क्षेत्र में रविवार को एसडीएम टांडा अरविंद त्रिपाठी और सीएचसी प्रभारी डॉ. राजवंत की टीम ने औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जांच की। इस दौरान सरकारी एंबुलेंस में तैनात स्टाफ बीपी की जांच भी नहीं कर पाया। ऐसे में कर्मचारियों को पुन: प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए हैं। सेंटर में पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत मौजूद व्यवस्थाओं को देखा। उपकरणों, पंजीकरण दस्तावेजों और संचालन प्रक्रिया का परीक्षण किया। जीवन ज्योति हॉस्पिटल में डॉक्टर न होने के चलते अल्ट्रासाउंड भी नहीं हो रहा था। वरदान में पंजीकृत डॉक्टर जांच करते मिले। इस दौरान सभी व्यवस्थाएं सामान्य मिलीं। इस पर एसडीएम ने दोबारा प्रशिक्षण कराने के निर्देश दिए। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजवंत ने बताया कि व्यवस्थाएं सामान्य मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें