फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एंबुलेंस से खाद की बोरी ले जाने वाला चालक निलंबित

Wed, 29 Nov 2023 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए उपलब्ध कराई गई नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट की एंबुलेंस से ऊंचाहार क्षेत्र में खाद की बोरी ले जाने के मामले में चालक को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई सेवा प्रदाता कंपनी ने सीएमओ की ओर से नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगे जाने पर की गई।
विज्ञापन

यह वीडियो 26 नवंबर को वायरल हुआ था। वीडियो में सरकारी एंबुलेंस से खाद की बोरियों को उतारते देखा गया। एंबुलेंस रोहनियां सीएचसी क्षेत्र की बताई गई। इस पर सीएमओ ने सेवा प्रदाता केएचजी हेल्थ सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस देकर जवाब मांगा। इस पर सेवा प्रदाता कंपनी ने ऊंचाहार क्षेत्र के पूरे क्षेत्र कोटिया निवासी एंबुलेंस चालक विनय को निलंबित कर दिया है। सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सेवा प्रदाता कंपनी ने चालक को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें