फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अमौसी एयरपोर्ट पर यात्री का लैपटॉप बैग गायब

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। अमौसी एयरपोर्ट पर गुवाहाटी से लखनऊ पहुंचे यात्री का लैपटॉप बैग गायब हो गया। यात्री दो दिनों से बैग के लिए परेशान है। मामले की शिकायत सोशल मीडिया एक्स पर की गई है, जिसके बाद यात्री को लॉस्ट एंड फाउंड सेल से संपर्क करने को कहा गया है। यात्री करण आनंद ने बताया कि वह इंडिगो एयरलाइंस की गुवाहाटी से लखनऊ आने वाली उडान से अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे थे। शाम सवा छह बजे वह अपने बैग के लिए कन्वेयर वेल्ट तक पहुंचे। लेकिन उन्हें बैग नहीं मिला। उन्होंने एयरलाइन प्रशासन से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें मदद नहीं मिल सकी। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर शिकायत पोस्ट की. जिस पर अमौसी एयरपोर्ट प्रशासन ने उनसे लॉस्ट एंड फाउंड सेल से संपक करने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें