फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला की श्री मुरारीलाल माहेश्वरी स्मृति राष्ट्रीय वाद-विवाद मंडलीय प्रतियोगिता आज

Tue, 27 Aug 2019 11:43 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
श्री मुरारीलाल माहेश्वरी स्मृति राष्ट्रीय वाद-विवाद मंडलीय प्रतियोगिता में बोलती प्रतियोगी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
‘अमर उजाला’ की ओर से आयोजित श्री मुरारीलाल माहेश्वरी स्मृति राष्ट्रीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का मंडल स्तरीय आयोजन मंगलवार को नेशनल पीजी कॉलेज सभागार में होगा। प्रतियोगिता का विषय ‘सोशल मीडिया पर प्रतिबंध देश हित में जरूरी’ है। इस पर प्रतिभागी पक्ष और विपक्ष दोनों पर अपने तर्क प्रस्तुत करेंगे। भाषा, प्रस्तुतीकरण, कंटेंट और ओवरऑल इम्पैक्ट के आधार पर विजेताओं का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में जनपद स्तर पर पहले तीन स्थानों पर रहने वाली टीमें प्रतिभाग करेंगी। इस तरह से लखनऊ, हरदोई, बाराबंकी, सीतापुर, लखीमपुर और रायबरेली जनपद से तीन-तीन टीमें होंगी। हर प्रतिभागी को बोलने के लिए 6 मिनट का समय दिया जाएगा। 

5 मिनट का समय पूरा होने पर घंटी बजाकर उन्हें सावधान भी किया जाएगा। प्रतियोगिता में लखनऊ विश्वविद्यालय और बीबीएयू के शिक्षक निर्णायक की भूमिका निभाएंगे। मंडल स्तर की प्रतियोगिता के बाद विजेताओं को राज्य स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें