लखनऊ। अमर उजाला व टाटा एआईजी हेल्थ इंश्योरेंस की ओर से गोमतीनगर विस्तार के सरस्वती अपार्टमेंट में 16 व 17 नवंबर को पार्क व्यू ओनार वेलफेयर एसोसिएशन अपार्टमेंट में शिविर लगेगा। इसमें लोग स्वास्थ्य की जांच करा सकेंगे। अमर उजाला व टाटा एआईजी का यह संयुक्त अभियान समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य बीमा की महत्ता पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। शाम पांच बजे से स्वास्थ्य शिविर लगेगा। शिविर में लोग ब्लड प्रेशर, शुगर लेवल, नेत्र परीक्षण समेत अन्य स्वास्थ्य परीक्षण करा सकेंगे। प्रदेश के छह जिलों लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर, आगरा व प्रयागराज में जांच शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।