समाजवादी पार्टी में मची उठापटक के बीच अमर सिंह ने यूपी चुनाव से पहले देश छोड़ दिया है। अब उनकी वापसी मार्च के अंत तक होगी।
एक न्यूज एजेंसी को जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि वह इलाज के लिए सिंगापुर जा रहे हैं। लंदन में भी उनका इलाज चल रहा था, अब वह इलाज पूरा करने के बाद ही मार्च के अंत तक वापसी करेंगे।
गौरतलब है कि सपा में मची कलह के पीछे मुख्य कारण अमर सिंह को ही माना जा रहा था। सीएम अखिलेश ने सीधे तौर पर उन्हें ही विवाद के लिए जिम्मेदार ठहराया।
हालांकि, खुद उन्होंने अखिलेश के इन आरोपों से इनकार किया था और कहा था कि वह मुलायम के साथ हैं और हमेशा ही रहेंगे।
यूपी विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग आठ फरवरी को होगी, जबकि मतगणना 11 मार्च से होगी।