अयोध्या जिले की बीकापुर कोतवाली के खजुरहट तिराहे के पास नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोपी चंद्रभान यादव नाबालिग को बहला फुसलाकर लखनऊ ले गया था और दुष्कर्म के बाद छात्रा को सुल्तानपुर के कूरेभार के पास छोड़ गया था।
तब से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।