लखनऊ। नाका के दुर्विजयगंज निवासी हिंदू समाज पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष गौरव गोस्वामी ने युवक पर उन्हें धमकाने का आरोप लगाया है। नाका पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। गौरव के मुताबिक रविवार को वह परिचित आयुष शर्मा, सरोजनाथ और किरन के साथ घर में बैठे थे। तभी दोपहर करीब 3:30 बजे उनके पास अनजान नंबर से कॉल आई। फोनकर्ता ने उन्हें अपना नाम नसरुद्दीन बताते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध पर आरोपी ने उन्हें हत्या की धमकी दी। इंस्पेक्टर अभिनव वर्मा ने बताया कि जिस नंबर से कॉल आई थी, उसे सर्विलांस पर लगाया गया है। धमकाने का कारण पता नहीं चल सका है।