फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पैसों के लेनदेन के विवाद में पिस्तौल दिखाकर धमकाने का आरोप

Tue, 12 May 2026 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर। पैसों के लेनदेन के विवाद में सेक्टर-जी आशियाना निवासी संदीप सिंह ने प्रकाश सिंह और आकाश सिंह पर पिस्तौल दिखाकर धमकाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। संदीप सिंह के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब एक बजे अमौसी के पास प्लॉट के पैसों पर बात हो रही थी। आरोप है कि बातचीत के दौरान प्रकाश और आकाश ने गाली-गलौज की और उन्हें पीटने लगे। आकाश सिंह ने उन्हें पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी राजदेव प्रजापति ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें