फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जीजा के घर पर फायरिंग का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
आलमबाग। कृष्णानगर की एलडीए कॉलोनी सेक्टर सी-1 निवासी रीना यादव ने भाई मनीष यादव व उसके 11 साथियों पर घर पर कई राउंड फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। रीना ने बताया कि 29 अप्रैल को वह पति के साथ समारोह में गई थीं। यहां मनीष व उनके पति में किसी बात पर विवाद हो गया। अगले दिन मनीष के भाई भगत ने पति को कॉल कर हत्या की धमकी दी। फिर रात 10:30 बजे मनीष साथी बृजेश यादव, आजाद यादव, शेरू यादव, अंकुश यादव, मुकेश यादव, रंजीत यादव, छोटू यादव, अंश यादव, अजीत यादव और जीतू यादव के साथ पहुंचा और घर के बाहर फायरिंग की। पति की कार भी तोड़ दी। अगले दिन मनीष और आजाद काकोरी स्थित दूसरे घर पहुंचे और वहां भी फायरिंग की। इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें