फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छात्रा के अपहरण मामले में चारों आरोपी भेजे गए जेल

Sat, 24 Feb 2024 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
हरचंदपुर (रायबरेली)। हाईस्कूल की परीक्षा देकर लौट रही छात्रा का अपहरण करने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया। आवासीय विद्यालय के बाहर पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है। खासकर युवकों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को हाईस्कूल की परीक्षा देकर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में रहने वाली कक्षा 10 की छात्रा का दिनदहाड़े कार सवार चार युवकों ने अपहरण कर लिया था। पुलिस ने घेराबंदी कर छात्रा कुंदनगंज के पास छुड़ाया था। आरोपी मन सिंह निवासी हरनी, कोमल सिंह निवासी महुआ खेड़ा, विकास सिंह निवासी बराइन तथा विकास सिंह निवासी पूरे गुलाब सिंह को गिरफ्तार कर लिया था।
अपहरणकर्ता जब छात्रा का अपहरण कर कार लेकर भाग रहे थे तो उस दौरान उन्होंने लोकवाखेड़ा निवासी गीता पत्नी कन्हैया के पैर पर कार चढ़ा दी थी। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसका चल रहा है। पुलिस ने चारों आरोपियों से बृहस्पतिवार को पूछताछ की तथा इसके बाद शुक्रवार को सभी आरोपियों को जेल भेज दिया। वहीं इस घटना से कस्तूरबा गांधी हॉस्टल में सन्नाटा रहा। वार्डेन भी छात्राओं की काउंसलिंग कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें