चिन्मय मिशन की ओर से निशातगंज स्थित चंद्र भालेश्वर मंदिर में चल रहे
ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन ब्रह्मचारी कौशिक चैतन्य ने ‘हनुमान चालीसा’ विषय
पर प्रवचन दिए।
उन्होंने कहा कि हनुमानजी के चरित्र को गोस्वामी तुलसीदास
एक ऐसे व्यक्तित्व के रूप में पेश करते हैं, जो सर्व व्याप्त है।
तीनों
लोकों को ज्ञान से प्रकाशमय करने का सामर्थ्य बजरंगबली में है।
उन्होंने
कहा कि हनुमानजी ने सेवा का प्रण लेकर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के उस
लक्ष्य को पूरा करने में मदद की, जो उनके जन्म का कारण था।