फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसने दिया बगावत को करंट?

Fri, 01 Nov 2013 03:11 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे की सरकार के एक मंत्रीजी फिर इन दिनों नई बला से दो-चार हो रहे हैं। हर बार वे सरकार और पार्टी के लिए नई-नई मुसीबतें पैदा करते थे।
विज्ञापन


कभी पार्टी की कार्यकारिणी बैठक से अनुपस्थित रहते थे तो कभी पार्टी मुखिया से उनकी इतनी नाराजगी हो जाती थी कि खुद सीएम अखिलेश यादव को उन्हें मनाने के लिए उनके घर जाना पड़ा।

लेकिन, अब मंत्रीजी के साथ जरा उल्टा हो रहा है। इस बार वह खुद मुसीबत में घिरे नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि मंत्रीजी के स्टाफ के लोगों ने उन पर गाली-गलौज करने और बिना मतलब डांटने-फटकारने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को बगावत कर दी है।

वैसे लोगों को इस बगावत के पीछे कुछ और ही कहानी नजर आ रही है। लोग जुट गए हैं जानने के लिए कि इस बगावत को आखिर करंट कहां से मिल रहा है।

इस सबके बीच मंत्रीजी को यह समझ नहीं आ रहा है कि उनके अलावा और कौन है जो ऐसी बगावत को करंट दे सकता है...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें