काशी में बड़े कप्तान की नाराजगी के चलते पीपीएस अफसर को गाड़ी क्या गंवानी पड़ी तो अफसरों में नियम-कानून जानने की होड़ लग गई है।
दरअसल जिलों में तैनात पीपीएस अफसर काशी के बड़े कप्तान का रुख जानने के बाद से परेशान हैं।
उन्हें भी डर सता रहा है कि कहीं ऐसा न हो कि उनके जिले के बड़े कप्तान किसी बात पर नाराज हो जाएं और उनकी सरकारी गाड़ी छीन लें।
परेशानी से बचने के लिए पीपीएस अफसर नियम-कानूनों की किताबें पलटने में लगे हैं।
वे जानना चाहते हैं कि अगर उन्हें गाड़ी दिए जाने का नियम है तो उसे कहीं उतारकर रख लें। ताकि जब बड़े कप्तान गाड़ी छीनने पर आएं तो वो उन्हें नियम बता सकें।