फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कफ सिरप को लेकर यूपी में भी अलर्ट : उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने स्वास्थ्य विभाग से तलब की रिपोर्ट

Fri, 07 Oct 2022 07:47 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने स्वास्थ्य विभाग की महानिदेशक से कहा है कि सभी पहलुओं पर जांच की जाए। देखा जाए कि प्रदेश के दवा बाजार में कहीं इस कंपनी के प्रतिबंधित कफ सिरप की बिक्री तो नहीं हो रही है? उन्होंने इन सभी बिंदुओं पर जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांबिया में 66 बच्चों की मौत के बाद यूपी में भी कफ सिरप को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस मामले में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भारतीय कंपनी के चार कफ  सिरप पर प्रतिबंध लगाया है। इसी क्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने स्वास्थ्य विभाग की महानिदेशक से पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने कहा है कि मानक के खिलाफ  चल रहीं दवा कंपनी के खिलाफ  कठोर कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने स्वास्थ्य विभाग की महानिदेशक से कहा है कि सभी पहलुओं पर जांच की जाए। देखा जाए कि प्रदेश के दवा बाजार में कहीं इस कंपनी के प्रतिबंधित कफ सिरप की बिक्री तो नहीं हो रही है? उन्होंने इन सभी बिंदुओं पर जानकारी मांगी है। कहा है कि मानक के अनुसार जांच कर गड़बड़ मिलने वाली कंपनी के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाए। उन्होंने 24 घंटे में जांच पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें