लखनऊ। एकेटीयू का स्थापना दिवस 26 जुलाई को मनाया जाएगा। इस अवसर पर परिसर में पौधरोपण और विश्वविद्यालय की प्रगति पर परिचर्चा आयोजित की जाएगी। गोद लिए गए 5 आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र, गांव के एक स्कूल व आईईटी में चल रहे परमार्थ के 25 बच्चों को स्कूल किट दी जाएगी। कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम में जुबली लोगो प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार व इंट्रा यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स टूर्नामेंट के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किया जाएगा। शाम को कवि सम्मेलन होगा। इसमें कवि सुरेंद्र शर्मा, कविता तिवारी, प्रियांशु गजेंद्र, शंभू शिखर आदि अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे।