माई सिटी रिपोर्टर लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) एवं उसके घटक संस्थान व फेकल्टी भी कोरोना आपदा की लड़ाई में सहयोग के लिए आगे आए है। आईईटी, फैकल्टी ऑफ आर्किटेक्चर, सेंटर फॉर एडवांस्ड स्टडीज़ तथा इंस्टिट्यूट ऑफ डिज़ाइन नोएडा के सभी शैक्षिक एवं गैर शैक्षिक संवर्ग के शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों ने कोरोना आपदा के संदर्भ में अपना दो दिन का वेतन एकत्र कर मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का निर्णय लिया है। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने इसकी जानकारी देते हुवे कहा कि हम सभी को इस लड़ाई में सहयोग के लिए आगे आना चाहिए। हर किसी को अपनी सामर्थ्य से सहयोग करना चाहिए। यह वैश्विक आपदा है और इससे आपस मे मिलकर ही लड़ सकते हैं। संस्थान स्तर पर पहले से ही यहां रुके मजदूरों को भोजन आदि की व्यवस्था की जा रही है। छात्र-कर्मचारियों से घर से घर से न निकलने की अपील माई सिटी रिपोर्टर लखनऊ। शासन-प्रशासन की तमाम कवायद के बाद भी काफी युवा लॉक डाउन में बाहर निकल रहे हैं। जिससे उनके कोरोना के प्रभावित होने का खतरा बढ़ जाता है। इसे देखते हुवे शासन के निर्देश पर तकनीकी एवं व्यवसायिक शिक्षा पैरेंट्स-टीचर्स एसोसिएशन की ओर से स्टूडेंट्स से इस विपरीत हाल में घर से न निकलने की अपील की है। दूसरी तरफ आईईटी कर्मचारी एसोसिएशन ने भी अपने कर्मचारियों व स्टूडेंट्स से इन 14 दिन घर से बाहर सिर्फ आवश्यक काम से निकलने की अपील की है। संघ के महामंत्री ने स्टूडेंट्स से घर में रहकर ही पढ़ाई करने को कहा है। ताकि उनका कोर्स भी न पिछड़े और समय का सही प्रयोग भी हो।