लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) और सॉफ्ट प्रो इंडिया कंप्यूटर टेक्नोलॉजी लिमिटेड के बीच तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास व रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए शुक्रवार को एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इसके तहत विद्यार्थियों के लिए निशुल्क तकनीकी कार्यशालाएं, इंटर्नशिप, फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम, जॉब फेयर व तकनीकी क्षेत्रों में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किया जाएगा।एकेटीयू की डीन ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट प्रो. अरुणिमा वर्मा ने इसे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर सॉफ्ट प्रो इंडिया के डायरेक्टर ट्रेनिंग एंड इंटर्नशिप रोहित कुमार, एकेटीयू की प्रतिभा शुक्ला आदि उपस्थित रहे।