फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेटीयू: छात्र अब घर बैठे करा सकेंगे समस्याओं का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने छात्रों की सुविधा के लिए मंगलवार को ऑनलाइन स्टूडेंट सिस्टम पोर्टल शुरू किया, जिस पर पहले दिन करीब 300 छात्रों ने अपने कार्य दर्ज कराए। विश्वविद्यालय से 750 से अधिक संस्थान जुड़े हैं। छात्रों को परीक्षा, परिणाम सुधार, अंकपत्र अद्यतन और उपाधि जैसे कार्यों के लिए परिसर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और पैसे की बचत होगी। छात्र अपनी समस्या ईआरपी के स्टूडेंट सिस्टम पोर्टल पर दर्ज कर सकेंगे। कार्य से जुड़े दस्तावेज अपलोड करने होंगे। एक विशिष्ट शिकायत संख्या मिलेगी, जिससे वे कार्य की स्थिति जान सकेंगे। समस्या संबंधित विभाग को जाएगी। परीक्षा नियंत्रक दीपक नगरिया ने बताया कि यह व्यवस्था छात्रों को काफी सहूलियत देगी। विश्वविद्यालय छात्रों और शिक्षकों को सीधे व्हाट्सएप से सूचना भेज सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें