लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) की ओर से जारी परीक्षा कार्यक्रम को कॉलेजों व छात्रों के सुझाव पर संशोधित किया गया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. दीपक नगरिया की ओर से शुक्रवार को संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी करते हुए इस पर दो मई तक आपत्तियां मांगी गई हैं। विश्वविद्यालय की ओर से सेमेस्टर परीक्षाएं सात मई से सात जून तक आयोजित की जा रही हैं। परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया था, इसमें कुछ कमियों की सूचना कॉलेजों ने दी है। इसे सुधार करते हुए संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। वहीं छात्रों की मांग पर तीन मई तक परीक्षा फार्म भरने व शुल्क जमा करने की तिथि भी बढ़ा दी गई है।