लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के बीटेक, एमटेक और एमसीए के विद्यार्थियों को एजिस्लिाई टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में नौकरी पाने का अवसर है। कंपनी कैंपस प्लेसमेंट कराएगी। इसमें शामिल होने के लिए विद्यार्थियों को 26 अक्तूबर तक पंजीकरण कराना होगा। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग के अनुसार कंपनी पर्सनल इंटरव्यू व टेक्निकल टेस्ट लेगी। सफल विद्यार्थीयों को कंपनी फ्लटर इंजीनियर के रूप में नियुक्त करेगी। इसके लिए छह माह का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को कंपनी आठ से दस लाख रुपये तक स्टाइपेंड देगी। विभाग की डीन प्रो. अरुमिणा वर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण छह महीने का होगा।