लखनऊ। एकेटीयू की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 16 दिसंबर से शुरू हो रही हैं। इस बार विवि प्रशासन प्रैक्टिकल परीक्षाओं पर भी सख्ती करेगा। इसके तहत कॉलेजों से प्रैक्टिकल करते हुए तीन फोटो ऑनलाइन अपलोड करवाएगा। प्रयोगात्मक परीक्षाएं 20 दिसंबर तक चलेंगी। इस संबंध में जारी निर्देश में कहा गया है कि हर दिन की प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तीन-तीन फोटो कॉलेजों को उसी दिन अपलोड करनी होगी। इससे पता चलेगा कि परीक्षाएं तय जगह पर हो रही है। इतना ही नहीं विश्वविद्यालय में प्रैक्टिकल परीक्षाओं की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम बनेगा। कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने कहा कि प्रैक्टिकल परीक्षाओं की निगरानी में किसी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं होगी।