फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AKTU : अब 28 जुलाई से होगी सेमेस्टर परीक्षाएं, परीक्षा परिणाम में देरी के कारण बदला शेड्यूल

Thu, 20 Jul 2023 11:19 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

एकेटीयू की सम सेमेस्टर की नियमित व कैरीओवर विषयों के दूसरे चरण की परीक्षाएं अब 28 जुलाई से आयोजित की जाएंगी। विश्वविद्यालय में देरी से जारी किए गए पहले व दूसरे वर्ष के परीक्षा परिणाम के कारण परीक्षा कार्यक्रम बदलना पड़ा है।
विज्ञापन
AKTU - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) की सम सेमेस्टर की नियमित व कैरीओवर विषयों के दूसरे चरण की परीक्षाएं अब 28 जुलाई से आयोजित की जाएंगी। विश्वविद्यालय में देरी से जारी किए गए पहले व दूसरे वर्ष के परीक्षा परिणाम के कारण परीक्षा कार्यक्रम बदलना पड़ा है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय में परीक्षा के बाद का काम करने वाली एजेंसी का चयन न होने से परीक्षा परिणाम जारी करने में काफी दिक्कत आ रही है। यही वजह है कि एक तरफ से 25 जुलाई से सम सेमेस्टर की परीक्षाएं प्रस्तावित की गई थीं। वहीं पिछली विषम सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम नहीं जारी हो सका। इसे लेकर विद्यार्थी काफी परेशान थे और विश्वविद्यालय में इसके लिए संपर्क कर रहे थे। हाल में विश्वविद्यालय ने बीफार्मा पहले व तीसरे सेमेस्टर का परिणाम जारी कर दिया।

किंतु अभी भी बीटेक पहले व तीसरे सेमेस्टर और कैरीओवर परीक्षाओं के परिणाम नहीं जारी हुए हैं। विद्यार्थियों की दिक्कत को देखते हुए परीक्षा फार्म भरने की तिथि भी 22 जुलाई तक बढ़ाई गई है। इसी क्रम में अब सेमेस्टर परीक्षा तिथि बढ़ाई गई है। अपर परीक्षा नियंत्रक प्रो. गिरीश चंद्रा के अनुसार परीक्षाएं 28 जुलाई से 19 अगस्त के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा का अंतिम कार्यक्रम भी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। विद्यार्थी इसके अनुसार परीक्षा में शामिल हों।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें