लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) व उसके घटक संस्थानों में रोवर-रेंजर यूनिट की शुरुआत की जाएगी। यह आश्वासन प्रति कुलपति व आईईटी के निदेशक प्रो. विनीत कंसल ने शुक्रवार को स्काउट गाइड की प्रादेशिक संगठन आयुक्त कामिनी श्रीवास्तव व स्टेट प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर शुभांगी श्रीवास्तव की एकेटीयू को स्काउट गाइड से जोड़ने की मांग पर दिया। प्रो. कंसल ने कहा कि एकेटीयू के 755 कॉलेजों में रोवर-रेंजर यूनिट का शीघ्र पंजीकरण कराकर गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। इस दौरान प्रो. कंसल को शुभांगी श्रीवास्तव ने स्काउट गाइड स्कार्फ भी पहनाया। इस मौके पर आईईटी के कुलसचिव डॉ. प्रदीप बाजपेई, डीएसडब्ल्यू प्रो. ओपी सिंह, प्रो. शैलेन्द्र सिन्हा, डॉ. सीता लक्ष्मी आदि मौजूद रहे।