फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेटीयू : परीक्षा को लेकर प्लान बी पर भी काम तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) द्वारा अपने दो लाख स्टूडेंट्स को इस सत्र में प्रमोट करने के शासन को भेजे गए प्रस्ताव पर सहमति के साथ-साथ परीक्षा के लिए प्लान बी पर भी काम शुरू कर दिया गया है। यह कवायद हाल में मुख्य सचिव के परीक्षा कराने संबंधी निर्देश के बाद शुरू की गई है। विवि प्रशासन ने हाल में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए अपने इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट व फार्मेसी के स्टूडेंट्स को प्रमोट करने का प्रस्ताव शासन को भेजा था, जिस पर अभी कोई जवाब नहीं आया है। इसी बीच मुख्य सचिव ने एक निर्देश जारी कर सभी यूनिवर्सिटी को अपने यहां 30 जून के बाद परीक्षा की तैयारी करने को कहा है, जिसमें कोरोना संक्रमण से बचाव व सोशल डिस्टेंसिंग भी मेंटेन करने को कहा है। इसी क्रम में एकेटीयू में पिछले दिनों धीमी हुई परीक्षा की तैयारियां फिर तेज हो गई हैं। विवि प्रशासन सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए जल्द ही परीक्षा केंद्र फाइनल करेगा। हालांकि इसकी वजह से उनके केंद्रों की संख्या लगभग 200 पहुंच जाएगी। क्योंकि परीक्षा में लगभग 2.25 लाख स्टूडेंट्स शामिल होंगे। अभी तक विवि सिर्फ फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स की परीक्षा की तैयारी कर रहा था अब वह सभी स्टूडेंट्स के एग्जाम को चरणबद्ध तरीके से आयोजित करेगा। जल्द ही इसके लिए सम्बद्ध कॉलेज के साथ बैठक भी होगी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजीव कुमार ने कहा कि हमने शासन को स्टूडेंट्स को प्रमोट करने का प्रस्ताव भेजा था। अभी वहां से कोई जवाब नहीं आया है। साथ ही आज ही आए मुख्य सचिव के निर्देश के बाद हमने प्लान बी पर भी काम शुरू कर दिया है। हम पहले पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 16 जुलाई से फाइनल ईयर की परीक्षा की तैयारी करेंगे। इसके साथ ही अन्य ईयर के स्टूडेंट्स का परीक्षा कार्यक्रम भी बनाकर रखेंगे ताकि उनकी भी परीक्षा समय पर आयोजित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें