लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) में एमटेक, एमफार्मा, एम अर्क के डिजरटेशन/कैरी ओवर के वाइवा 17 जून से शुरू हो रहे हैं। विवि प्रशासन ने इसे लेकर स्टूडेंट्स को विस्तृत जानकारी दी है। साथ ही स्पष्ट किया है कि इसमें समय से शामिल न होने वाले विद्यार्थी को अनुपस्थित माना जाएगा। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजीव कुमार की ओर से कॉलेज को भेजी सूचना में कहा गया है कि संबंधित स्टूडेंट्स को ईआरपी लॉगिन से ऑनलाइन लिंक उपलब्ध करा दिया जाएगा और समय की जानकारी भी दी जाएगी। विद्यार्थी को समय से ऑनलाइन उपलब्ध होना होगा। उन्होंने कहा है कि विद्यार्थी ऑनलाइन लिंक पर जाकर इसका अभ्यास अवश्य कर लें, जिसमें गूगल मीट ऐप पर ऑनलाइन पीपीटी व थीसिस प्रजेंट करना, निर्धारित समय का विशेष ध्यान रखना महत्वपूर्ण है। बता दे कि कोरोना संक्रमण के कारण विवि पहली बार ऑनलाइन वाइवा आयोजित कर रहा है।