फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेटीयू: कल होने वाली परीक्षाएं अब दो नवंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। वाराणसी में चल रहे एयर शो को देखते हुए डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने विषम सेमेस्टर की कैरी ओवर परीक्षा में आंशिक संशोधन किया है। विश्वविद्यालय की ओर से सभी केंद्रों में 24 अक्तूबर शनिवार को होने वाली कैरी ओवर परीक्षा को अब दो नवंबर को होगी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. दीपक नगरिया ने सभी संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्य व निदेशक को जारी पत्र में कहा है कि वाराणसी में 24 व 25 को होने वाले एयर शो में काफी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। इसे देखते हुए शहर में यातायात में बदलाव व वाहनों के आवागमन में प्रतिबंध लगाए जाने की संभावना है। ऐसे में विद्यार्थियों व कर्मचारियों को परीक्षा केंद्र पहुंचने में दिक्कत होगी। इसे देखते हुए यह बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें