लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने सत्र 2025-26 की विषम सेमेस्टर परीक्षा के अधिकतर कोर्स के परिणाम जारी कर दिए हैं। इसी के साथ चुनौती मूल्यांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. दीपक नगरिया ने बताया कि चुनौती मूल्यांकन के लिए 300 रुपये ऑनलाइन जमा करते हुए छात्र पांच मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद मूल्यांकित कॉपी छात्रों की ईआरपी लॉगइन में उपलब्ध करा दी जाएगी। दूसरी तरफ एमटेक पहले व तीसरे सेमेस्टर, बीबीए तीसरे सेमेस्टर, बीसीए व बीडेस तीसरे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम भी जारी कर दिया गया है। छात्र इसे वन व्यू पर देख सकते हैं।