फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेटीयू: बीटेक में 25 तक ब्रांच में बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने सभी संबद्ध कॉलेजों को निर्देश दिया है कि ईडब्ल्यूएस श्रेणी में प्रवेश लिए छात्रों को विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार ब्रांच में बदलाव की प्रक्रिया समय से पूरी की जाए। परीक्षा नियंत्रक प्रो. दीपक नगरिया ने बताया है कि ईडब्ल्यूएस श्रेणी में अनुमोदित सीटों को दूसरे साल में भी एआईसीटीई से अनुमोदित सीटों के समान अतिरिक्त ही रखा जाए। इस श्रेणी में की गयी सीटों की गणना अन्य किसी भी प्रकार की, किसी अन्य श्रेणी शाखा परिवर्तन की प्रक्रिया में न शामिल की जाए। शेष ब्रांच बदलने के नियम यथावत रहेंगे। उन्होंने कॉलेजों से कहा है कि वे ब्रांच परिवर्तन कर हर हाल में उनके कार्यालय में 25 अगस्त तक ई-मेल से और हार्ड कापी 30 अगस्त तक उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें