फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेटीयू : अंतिम वर्ष के छात्रों को छोड़ अन्य का रिजल्ट इसी महीने

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) अंतिम वर्ष के छात्रों को छोड़कर प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष के छात्रों का परिणाम इसी महीने जारी करेगा। इसके साथ ही विश्वविद्यालय अगस्त से ऑनलाइन क्लास भी शुरू कर सकता है। नई गाइडलाइन के अनुसार एकेटीयू ने यूजी अंतिम वर्ष की परीक्षा सितंबर में आयोजित करने और प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष के छात्रों को प्रमोट करने की बात गई कही गई थी। इस पर अगर शासन की सहमति मिलती है तो विश्वविद्यालय जुलाई में ही परीक्षा परिणाम जारी कर देगा। हालांकि प्रमोट करने का आधार क्या होगा, इस पर निर्णय नहीं हो पाया है। आवश्यकतानुसार विश्वविद्यालयों को इसमें संशोधन की भी अनुमति दी जाए। एकेटीयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजीव कुमार ने बताया कि एमएमटीयू गोरखपुर और एचबीटीयू कानपुर के कुलपतियों की सहमति से प्रस्ताव शासन के पास भेजा गया है। फिलहाल ऑनलाइन क्लास शुरू करना ही विकल्प है, ताकि पढ़ाई भी होती रहे और छात्रों का नुकसान न हो। पूर्व में यूजीसी की गाइडलाइन और कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए एकेटीयू ने सभी विद्यार्थियों को प्रमोट करने का प्रस्ताव भेजा था, किंतु अब संशोधित गाइडलाइन के अनुसार प्रस्ताव भी संशोधित किया गया है। शासन की मुहर लगते ही इसे प्रभावी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें