फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AKTU : ऑनलाइन होगी कॉलेजों की संबद्धता प्रक्रिया, विशेष सॉफ्टवेयर का प्रयोग कर तैयार किया जा रहा मॉड्यूल

Sun, 28 Aug 2022 09:46 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

पिछले दिनों पॉलिटेक्निक में फार्मेसी कॉलेजों की संबद्धता में एनओसी देने में गड़बड़ी का मामला सामने आने पर शासन स्तर से कड़ी कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) कॉलेजों की संबद्धता की प्रक्रिया ऑनलाइन करने जा रहा है। इसका उद्देश्य प्र्राविधिक शिक्षा विभाग में होने वाली गड़बड़ियों पर पूरी तरह से रोक लगाना है। 

विज्ञापन


पिछले दिनों पॉलिटेक्निक में फार्मेसी कॉलेजों की संबद्धता में एनओसी देने में गड़बड़ी का मामला सामने आने पर शासन स्तर से कड़ी कार्रवाई की गई थी। कुलपति प्रो. पीके मिश्रा ने बताया कि एकेटीयू संबद्धता की पूरी प्रक्रिया को ही ऑनलाइन करने की तैयारी कर रहा है। इसमें शासन स्तर से मिले निर्देश और सहयोग से एक मॉड्यूल तैयार किया जा रहा है। ताकि  किसी तरह की गड़बड़ी की संभावना न रहे। इसे जल्द तैयार किया जाएगा, ताकि  नए सत्र 2022-23 में इसका उपयोग किया जा सके। बता दें कि नए सत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जा चुके हैं।

द्रोण तकनीकी पर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस
कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय अन्य चीजों के साथ-साथ रिसर्च एंड डवलपमेंट पर भी काफी जोर दे रहा है। इसके तहत शासन के सहयोग से द्रोण तकनीकी का भी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस शुरू किया जाएगा। इसका उद्देश्य कॉलेजों के विद्यार्थियों को इस तकनीकी का प्रयोग कर उसकी जानकारी और ट्रेनिंग देना है। पिछले दिनों कॉलेजों के विद्यार्थियों के लिए एक कार्यशाला का आयोजन भी किया गया था। द्रोण तकनीकी का प्रयोग बढ़ने के साथ-साथ युवाओं को ट्रेंड करना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें